फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CBCID team investigates double murder

सीबीसीआईडी टीम ने की डबल मर्डर की जांच  

Fri, 12 May 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 12 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
CBCID team investigates double murder
जांच - फोटो : demopic
शामली के कैराना के चर्चित शीबा और रिजवाना हत्याकांड की जांच के लिए बृहस्पतिवार को सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर कोतवाली पहुंचे। यहां इंस्पेक्टर ने हत्याकांड के मामले में कई लोगों से बंद कमरे में बातचीत कर जानकारी जुटाई। इसके अलावा उन्होंने हत्याकांड से जुड़े कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए। 
विज्ञापन


24 जुलाई 2014 को दो बहनों शीबा और रिजवाना का अपहरण हो गया था। एक अगस्त 2014 को शीबा का शव शामली बाईपास पर मिलने के बाद भीड़ ने बवाल करते हुए तत्कालीन कोतवाली प्रभारी पर हमला कर घायल कर दिया था। इसके पांच दिन बाद ही छह अगस्त को रिजवाना का भी शव खुरगान रोड पर जंगल में मिलने के बाद भीड़ ने पानीपत रोड जाम कर दिया था। दोनों बहनों के पिता दिलशाद की तहरीर पर पुलिस ने 12 आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, दुराचार और हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में दो नामजद समेत सात आरोपियों को जेल भेज दिया था, जबकि 10 नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बाद में इस हत्याकांड और इससे जुडे़ तीन अन्य मामलों की जांच सीबीसीआईडी के हवाले कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर सुभाष शर्मा मामले की जांच करने के लिए कैराना कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में इंस्पेक्टर ने बंद कमरे में कुछ लोगों से हत्याकांड के मामले की जानकारी एकत्र की। साथ ही उन्होंने हत्याकांड से जुडे़ कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed