फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   candidate arrested with Mobile in examination room

परीक्षा कक्ष में पहुंचा मोबाइल, अभ्यर्थी गिरफ्तार

Wed, 20 Jun 2018 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 20 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
candidate arrested with Mobile in examination room
demo - फोटो : demo
शामली। आरके (पीजी) कॉलेज में मंगलवार को हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पुलिस की सख्ती के बावजूद एक अभ्यर्थी कक्ष में ही मोबाइल के साथ पकड़ा गया। करीब पौने दो घंटे तक मोबाइल उसके पास रहा। मोबाइल फोन की घंटी बजी तो कक्ष निरीक्षक को इसका पता चला। इसके बाद अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसके खिलाफ कॉलेज प्राचार्य की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का अंतिम दिन था। शामली शहर के आरके (पीजी) कॉलेज में अपराह्न तीन बजे द्वितीय पाली की परीक्षा शुरू हुई थी। करीब 4:41 बजे परीक्षा ाएक कक्ष में मोबाइल की घंटी बजे तो हड़कंप मच गया। कक्ष निरीक्षक डाक्टर सचिन कुमार ने अभ्यर्थी सुधाकर सिंह निवासी गांव सराय जिला बिजनौर की तलाशी ली तो उसकी जेब से मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन
सुधाकर ने कक्ष निरीक्षक को बताया कि उसे जानकारी नहीं थी कि मोबाइल फोन अंदर नहीं लाना है। गेट पर चेकिंग में भी उसका मोबाइल नहीं पकड़ा गया। सूचना पर कॉलेज प्राचार्य डाक्टर अरविंद कुमार भी मौके पर पहुंचे और आरोपी अभ्यर्थी को पुलिस के हवाले कर दिया। प्राचार्य के मुताबिक करीब पौने दो घंटे मोबाइल युवक के पास रहा। इस दौरान उसने मोबाइल का कितना प्रयोग किया? इसका पता मोबाइल की जांच करने के बाद ही लग पाएगा। फिलहाल आरोपी अभ्यर्थी सुधाकर के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल मिलने से चेकिंग पर भी उठे सवाल यूं तो पुलिस भर्ती परीक्षा में चेकिंग के लिए खूब सख्ती की गई। महिलाओं के मंगलसूत्र और जेवर आदि भी परीक्षा केंद्र में नहीं जाने दिए। शहर के सभी केंद्रों पर दोनों दिन की परीक्षा में ऐसे नजारे देखने को मिले, जब महिलाएं अपने गहने उतारती दिखी। मगर, आरके पीजी कॉलेज में परीक्षा कक्ष तक मोबाइल फोन पहुंचने से कई सवाल उठ रहे हैं। क्या आरके पीजी कॉलेज के गेट पर चेकिंग के नाम पर महज खानापूर्ति की गई? जो मोबाइल फोन भी चेकिंग में पकड़ा नहीं जा सका। या फिर पेपर में नकल के लिए मोबाइल अंदर ले जाया गया? इसके सवाल में कोतवाली पुलिस का कहना है कि अभ्यर्थी से पूछताछ और मोबाइल की जांच के बाद ही इसका पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed