फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Called the dealer uncle

व्यापारी को अंकलजी कहा

Sat, 04 Nov 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 04 Nov 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Called the dealer uncle
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। टेंट व्यापारी के घर में डकैती डालने आए बदमाशों की उम्र 20 से 25 साल के बीच थी। सभी बदमाश नंगे पैर थे। कुछ बदमाशों के पास तमंचे थे, तो एक के पास बंदूक थी।
विज्ञापन


चार बदमाशों ने परिवार को कवर किया हुआ था, जबकि दो बदमाश मकान को खंगालने में लगे रहे। बदमाशों ने नकदी और जेवरात ले जाने के लिए व्यापारी से ही थैला लिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, व्यापारी को एक बदमाश बाबाजी कहकर चुप कर रहा था, तो कभी दूसरा बदमाश अंकल कहता था। यह सभी बातें व्यापारी परिवार ने पुलिस अधिकारियों को बताई है। देर रात दो बजे से तड़के चार बजे तक व्यापारी परिवार दहशत के साये में रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार को बंधाया ढांढस
लाला महेंद्र कुमार के यहां हुई डकैती की खबर आग की तरह पूरे कस्बे में फैल गई। इसके बाद लोगों का परिवार को ढांढस बंधाने के लिए आना शुरू हो गया। भाजपा नेता बोबी शर्मा, राज्यमंत्री सुरेश राणा के भाई नरेश राणा, जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा, पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खान, पूर्व चेयरमैन रईस अहमद, हाजी इलियास मंसूरी, जहीर मलिक, सहकारी संघ के चेयरमैन ठाकुर रामपाल सिंह, प्रधान जयपाल सिंह, प्रधान ओमप्रकाश सिंह, प्रधान नरेंद्र सिंह, डॉ. धर्मवीर पाल, सुशील सैनी, राकेश शर्मा आदि लोगों ने दुखी परिवार को ढांढस बंधाया।


मुंह से गाली निकलते ही बदमाश बोले सॉरी
पीड़ित परिवार के अनुसार एक बदमाश के मुंह से परिवार के लोगों के लिए गाली निकल गई। इस पर उस बदमाश ने उसी दौरान पूरे परिवार को सॉरी बोला। यहीं नही बदमाशों ने लूट गए रुपयों में से महेंद्र ने दो सौ रुपये मांगे। इस पर बदमाश ने  उसे रुपये भी दे दिए। इस मामले में पुलिस हरेक बिंदु पर जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed