फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Break in and steal their profession

सेंध लगाकर चोरी करना इनका पेशा

Mon, 09 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Mon, 09 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Break in and steal their profession
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। करीब दो माह पूर्व कमला कालोनी में बंद पड़े मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरी किया मोबाइल और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा ने सीओ कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि कमला कालोनी निवासी भौरीलाल अपने परिवार के साथ जगन्नाथपुरी गया हुआ था। नौ मार्च को उसके पड़ोसी मनोज ने मकान की खिड़कियां उखड़ी देखी, तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


बाद में मनोज की ओर से ही इस मामले में तहरीर दी गई। जिसमें घर से जेवर व नकदी समेत तीन लाख का माल चोरी किया गया। चोरों ने वहां से मोबाइल भी चोरी किया। जिसके बाद पुलिस ने मामले के खुलासे में जुटी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल एसपी ने बताया कि मोबाइल को ट्रेस कर एक चोर पकड़ा गया। जिसकी पहचान मोमीन पुत्र फेजूदीन निवासी पांवटी कलां कैराना को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी मोमीन ने बताया कि उसने अपने दो साथियों यमुनानगर (हरियाणा) निवासी मिन्ना पुत्र बाबू व दाऊद निवासी यमुनानगर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल व नौ हजार 300 रुपये बरामद किए हैं। 

आपस में रिश्तेदार हैं आरोपी 
पकड़ा गया आरोपी मोमीन और मिन्ना आपस में रिश्तेदार हैं। मिन्ना मोमीन की साली का लड़का है और दाऊद मिन्ना का दोस्त है। पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनमें आरोपी मोमीन पहले भी चार बार यमुनानगर में पकड़ा जा चुका है। इसके अलावा सहारनपुर व देहरादून में इन्होंने घटनाओं को अंजाम दिया। 


मोमीन रखता था गाड़ी तैयार 
मोमीन ने बताया कि चोरी करने के लिए दाऊद व मिन्ना जाते थे। जबकि वह रेलवे स्टेशन या घटनास्थल के आसपास गाड़ी लेकर तैयार रहता था। जैसे ही वारदात को अंजाम देने के बाद बाहर आते, वैसे ही मोमीन उन्हें लेकर निकल जाता। इसके अलावा यह गैंग केवल कैश व जेवर ही चोरी करता था। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि दाऊद व मिन्ना ने अपने साथियों के साथ मिलकर गगन विहार में बुक सेलर के यहां हुई चोरी की वारदात की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed