फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   boy dead, suspected murder

युवक की मौत, हत्या की आशंका

Sat, 18 Jun 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 18 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
boy dead, suspected murder
शामली झिंझाना रोड पर बाग में युवक के शव को देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला
शामली में  थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में एक बाग में ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और पूछताछ शुरू कर दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।   
तितरवाड़ा निवासी बाबू पुत्र बशीर ट्रैक्टर-ट्राली चलाता है। शुक्रवार को वह अपने साथी फुरकान के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर शामली आ रहा था।

बताया जाता है कि आराम करने के लिए वह जयपाल सिंह के बाग में रुके। फुरकान के अनुसार वह वहीं आराम करने लगा और सो गया इसी दौरान बाबू बाग में दूसरी ओर चला गया। करीब ढाई बजे बाग ठेकेदार ने उसे जगाया और ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन


बाबू की तलाश की गई तो वह बाग में  दूसरी ओर ग्यारह हजार की लाइन की बराबर में मृतक मिला। फुरकान ने परिजनों के इसकी सूचना दी तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पीएम के लिए भेज दिया। उधर पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है।  तहरीर आती है तो मुुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed