फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Beaten woman to meet son

बेटे से मिलने पहुंची महिला को पीटा

Wed, 05 Apr 2017 12:34 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Beaten woman to meet son
Fight
थानाभवन। गांव मुंडेट में पहली पति से हुए बेटे से मिलने पहुंची महिला को ससुरालियों ने पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर भर्ती कराया। 
विज्ञापन


गांव मुंडेट निवासी दीपक पुत्र सुनील का विवाह गंगोह के गांव गोंसगढ निवासी यशपाल की पुत्री काजल के साथ हुआ था। एक वर्ष पूर्व दीपक की हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों की सहमति के चलते दीपक के ही परिवार में चचेरे भाई विनीत पुत्र अनिल के साथ कर दी गयी थी। काजल को पहले पति से एक पुत्र है।
विज्ञापन


सोमवार को काजल अपने पुत्र से मिलने पहली ससुराल में गई थी। आरोप है कि ससुरालियों ने विरोध कर दिया, जिस कारण विवाद होने पर काजल को पीटकर घायल कर दिया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल काजल को थानाभवन स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। पीड़िता काजल ने पहले ससुर सुनील सहित सास और ननद के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार पर पर्स चोरी का आरोप ः थानाभवन। गांव बिरालसी निवासी श्रीपाल रविवार शाम सामान खरीदारी के लिए थानाभवन आया था। श्रीपाल नगर की एक दुकान पर बिजली का सामान खरीद रहा था। 

बताया कि इसी दौरान उसका पर्स चोरी हो गया। ग्राहक ने दुकानदार पर ही पर्स चोरी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मामला बढ़ने के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। पीड़ित ने व्यापारी के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। वहीं पुलिस ने व्यापारी से दुकान में लगे सीसीटीवी को तत्काल  ठीक कराने को कहा। 


पड़ोसियों ने मां-बेटी को पीटा 
शामली। मोहल्ला पंसारियान निवासी इरफान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी सलीम के परिवार के लोग उनके घर के बाहर गंदगी फैलाते हैं। इसका विरोध करने पर सोमवार शाम सलीम के परिवार ने उसकी मां जैतून और बहन आसमा को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, लिलौन गांव निवासी निखिल पुत्र सुधीर चौधरी ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोसी मेहरबान आदि गली में ही पशुओं को नहलाते हैं, जिससे गंदगी फैलती है। कई बार विरोध करने के बावजूद वह मान नहीं रहे और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। निखिल ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed