फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   adventure camp me kiye saahasik kary

एडवेंचर कैंप में छात्र-छात्राओं ने किए साहसिक कार्य 

Sat, 16 Mar 2019 10:57 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 16 Mar 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
adventure camp me kiye saahasik kary
file - फोटो : amarujala
दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित एडवेंचर कैंप में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न एक्टिविटी में भाग लिया। उन्होंने भूलभुलैया, भारी सामान के साथ पुलों को पार करने तथा विभिन्न गेम्स में प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित एडवेंचर कैंप में कक्षा एक से नौ तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दिल्ली से आए रॉक स्पोर्ट्स एडवेंचर कैंप के द्वारा विभिन्न फन एवं कमांडो एक्टिविटी आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने कमांडो नेट, कमांडा क्रॉल, टायर्स मैस, वॉल क्लाइंबिंग, मैजिकल मेज, ड्रैगन मूव आदि में खूब मस्ती की। बर्मा ब्रिज एक्टिविटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने भारी सामान लेकर पुल पार करना सीखा। इसके अलावा फन एक्टिविटी जोरबिंग, जिपलाइन, बॉडी जोर्ब, सूमो फाइट आदि का आनंद लिया। प्रधानाचार्या अनीता दत्ता ने बताया कि कैंप का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के मन से डर को निकालना तथा साहसिक, निर्भीक  और आत्मनिर्भर बनाकर उनमें आत्मविश्वास की वृद्घि करना है। 
विज्ञापन


एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट की टीम ने पाया द्वितीय स्थान 
मेरठ के कॉलेजों के बीच आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में हुई बडिंग प्रोफेशनल प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की चार टीमों ने प्रतिभाग किया। ब्रगांड इफेक्ट प्रस्तुतिकरण में एक टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डा. आलोक कुमार गुप्ता ने द्वितीय विजेता एमबीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा शगुन गोयल, आकांक्षा गर्ग की सराहना की। इसके अलावा अक्षय गर्ग, वरुण कुमार ने केस स्टडी, अपूर्व गुप्ता, मुकुल, रजत सिंघल व शिवांशी गर्ग ने बिजनेस क्विज में प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed