खनन का खेल रोकने में प्रशासन फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई जांच के बावजूद क्षेत्र में चोरी छिपे रेत खनन जारी है। जहां बसेड़ा में कई दिनों तक शांत रहने के बाद रेत माफिया फिर से सक्रिय हो गए हैं। वहीं, चार दिन पहले भी रात्रि में हरियाणा की फर्जी रायल्टी लेकर रेत से भरे तीन डंपर यमुना पुल के रास्ते यूपी में प्रवेश कर गए, लेकिन कुछ युवकों द्वारा रात में ही एसपी और एसडीएम को शिकायत करने के बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ने के बजाय हरियाणा में वापस भेज दिया था। इसके साथ ही बुधवार रात पुलिस ने ग्राम मवी के पास यमुना तट पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से अवैध रेत भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा। पुलिस ने मौके से रेत खनन करने के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि रेत खनन करने के आरोप में आरिफ व राशिद निवासी काकौर को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
शांतिभंग की आशंका में चालान
कैराना। बुधवार रात्रि मोहल्ला इकबालपुरा में कुछ युवक डीजे बजा कर हुड़दंग मचा रहे थे। इस दौरान गश्ती पुलिस ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो एक युवक पुलिस से ही उलझ गया। जिसके बाद पुलिस ने मौके से शहजाद निवासी इकबालपुरा को गिरफ्तार करके शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।