{"_id":"5c5c72d8bdec227378302a8a","slug":"91549562584-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद जाएगा महजबी की मां और भाई का ब्लड सैंपल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दिन बाद जाएगा महजबी की मां और भाई का ब्लड सैंपल
शामली। मोहल्ला सरवरपीर कॉलोनी में रहने वाली महजबीं 22 सितंबर 2018 को गायब हो गई थी। 13 सितंबर को उसका शव पूर्वी यमुना नहर से सड़ी गली हालत में बरामद हुआ था। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान महजबीं के रूप में की थी। इस मामले में चार आरोपी जेल में है जबकि एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। शव की पुष्टि के लिए पुलिस ने महजबीं के परिजनों का डीएनए टेस्ट कराने की कोर्ट से अनुमति ली है। बृहस्पतिवार को मृतका की मां शकीला और भाई दिलदार का ब्लड सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट के लिए लखनऊ फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेजा जाना था। कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पताल में बृहस्पतिवार को उनका ब्लड सैंपल नहीं लिया जा सका। चिकित्सकों ने बताया कि ब्लड सैंपल की जांच 72 घंटे के अंदर हो सकती है। सोमवार को दोनों परिजनों का ब्लड सैंपल लेकर लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।