फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बदमाशों ने आतांकित करके ग्रामीण से एक हजार रूपये व मोबाइल लूटा

बदमाशों ने आतांकित करके ग्रामीण से एक हजार रूपये व मोबाइल लूटा

Sat, 08 Dec 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने आतांकित करके ग्रामीण से एक हजार रूपये व मोबाइल लूटा
बदमाशों ने नकदी लूटी
विज्ञापन

थानाभवन। थानाभवन से अपने गांव लौट रहे व्यक्ति से आधा दर्जन बदमाशों ने नकदी और मोबाइल लूट लिया। बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। शनिवार देर शाम लगभग 6:30 बजे क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी रिजवान थानाभवन से वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी गांव के रास्ते में खेत के पास पहुंचा। तो चार-पांच बदमाशों ने रिजवान को तमंचे दिखाकर आतंकित करते हुए उससे नकदी और मोबाइल लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए घर पहुंचे युवक ने घटना परिजनों को बताई। परिजनों ने थानाभवन पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने जंगल की खाक छानी लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए। गांव सोंटा रसूलपुर निवासी रिजवान ने थाने में घटना की तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed