Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Officers should expedite the arrest of POs and bail jumpers.

Charkhi Dadri News: पीओ और बेल जंपरों की गिरफ्तारी तेज करें अधिकारी

Wed, 18 Nov 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Officers should expedite the arrest of POs and bail jumpers.
बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए अधिकारी। - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। पुलिस महानिरीक्षक रोहतक रेंज हामिद अख्तर, आईपीएस के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में एसपी ने अपराधों की स्थिति और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी से जुड़े मामलों के अनुसंधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


मामलों में कानूनी प्रक्रिया का रखें विशेष ध्यान
एसपी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा के दौरान अनुसंधान में सामने आई कमियों को गंभीरता से लिया। उन्होंने थाना प्रभारियों और जांच अधिकारियों को तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी के दौरान एनडीपीएस एक्ट की धारा 42, 43 और 50 के प्रावधानों की पूरी तरह पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुसंधान में छोटी सी चूक भी आरोपियों को न्यायालय से राहत दिला सकती है। कमजोर साक्ष्यों के कारण आरोपी बरी हो सकते हैं, इसलिए जांच अधिकारी कानूनी प्रक्रिया और साक्ष्य जुटाने में विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन


नशा तस्करों और फरार अपराधियों पर कसें शिकंजा
एसपी ने नशा तस्करी, संगठित अपराध, अवैध हथियार, अवैध शराब और जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने को कहा। घोषित अपराधियों (पीओ), बेल जंपरों और लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही आरजेएसएफ यूनिट को भी प्रभावी ढंग से काम करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



चोरी रोकने के लिए रात्रि गश्त और ठीकरी पहरे पर जोर
सर्दी के मौसम में चोरी की वारदातों की आशंका को देखते हुए बाजारों, सुनसान स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित जांच करने के साथ गांवों में ठीकरी पहरा लगवाने पर भी जोर दिया। सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर व्यापारिक संगठनों और स्थानीय निवासियों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही।

लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाएं
एसपी ने छह माह से अधिक समय से लंबित मामलों, जघन्य अपराधों और दो माह से अधिक समय से लंबित एससी-एसटी मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। गुमशुदा बच्चों और महिलाओं से संबंधित मामलों में तत्काल कार्रवाई करने को कहा। वहीं बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए। वाहन चोरी के मामलों, लावारिस वाहनों, मालखाने में रखे माल-मुकदमों, विसरा और लंबित सरकारी रिकॉर्ड का भी नियमानुसार निपटारा करने को कहा।



शिकायतकर्ताओं की सुनवाई में न हो देरी
एसपी ने कहा कि थानों और चौकियों में आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात गंभीरता से सुनी जाए और शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान किया जाए। अपराध नियंत्रण के साथ आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में डीएसपी धीरज कुमार, डीएसपी बाढड़ा राकेश कुमार, डीएसपी कप्तान सिंह, डीएसपी दादरी साहिल ढिल्लों सहित सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी, शाखा प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed