Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Property dealer's credit card fraud of Rs 1.19 lakh

Kaithal News: प्राॅपर्टी डीलर के क्रेडिट कार्ड से 1.19 लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Property dealer's credit card fraud of Rs 1.19 lakh
कैथल। जिले के गांव ब्राह्मणी निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने ऑनलाइन 1,19,659.36 रुपये निकाल लिए। पीड़ित को ठगी का पता उस समय चला, जब मोबाइल में बैंक का एप नहीं चलने पर उन्होंने उसे डिलीट कर दोबारा डाउनलोड किया। इसके बाद ट्रांजेक्शन हिस्ट्री चेक करने पर तीन अलग-अलग लेनदेन में खाते से रुपये कटने का पता चला। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव ब्राह्मणी निवासी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि वे प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। उन्होंने आरबीएल बैंक का क्रेडिट कार्ड करीब तीन साल पहले से बनवाया हुआ है। उसकी लिमिट 45,000 रुपये थी। बैंक के नाम का ऑनलाइन एप मोबाइल पर डाउनलोड है। 13 नवंबर को मोबाइल फोन पर यह एप नहीं चल रहा था तो 14 नवंबर को बैंक के क्रेडिट कार्ड पर लिखे टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया। टोल फ्री उपयोगकर्ता ने बताया कि बैंक के इस एप को डिलीट कर दोबारा से डाउनलोड करें।
विज्ञापन

दोबारा डाउनलोड किया तो कटे मिले रुपये
उन्होंने एप्लीकेशन डिलीट करके नई एप्लीकेशन डाउनलोड करके हिस्ट्री चेक की तो क्रेडिट कार्ड से 12 नवंबर को 39377.94 रुपये, 50744.92 रुपये और 29536.50 रुपये कटे हुए मिले। जबकि कार्ड की लिमिट 45 हजार रुपये थी। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायतकर्ता ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे कार्ड की लिमिट बढ़ाकर मेरे क्रेडिट कार्ड से 39377.94 रुपये , 50744.92 रुपये और 29536.50 रुपये कुल ( 1,19,659.36 रुपये) का साइबर फ्रॉड किया है। अज्ञात व्यक्ति का पता लगा कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उनके रुपये वापस दिलाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। लोगों से अपील है कि साइबर ठगों से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed