Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   60-year-old woman injured in attack by pet dog; FIR registered against owner

Una News: पालतू कुत्ते के हमले से 60 वर्षीय महिला घायल, मालिक पर एफआईआर

Wed, 18 Nov 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 18 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
60-year-old woman injured in attack by pet dog; FIR registered against owner
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के सिद्ध चलेहड़ गांव में पालतू कुत्ते के हमले से 60 वर्षीय महिला घायल हो गई। महिला खेत में घास लेने जा रही थी कि रास्ते में पड़ोसी के कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला के पैर के ऊपरी हिस्से पर काट लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस थाना अंब में कुत्ते के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिद्ध चलेहड़ निवासी महिला ने बताया कि 17 नवंबर को करीब तीन बजे वह अपने खेत में घास लेने जा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी का पालतू कुत्ता अचानक उस पर झपट पड़ा और पैर पर काटकर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

महिला ने शिकायत में बताया कि कुत्ता पहले भी गांव के कई लोगों पर हमला कर चुका है। कुत्ते के कारण ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों को गांव के रास्तों से गुजरते समय भी हमले का खतरा बना रहता है। पीड़िता ने पुलिस से कुत्ते के मालिक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और उसे कुत्ते को सुरक्षित तरीके से बांधकर रखने के निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed