{"_id":"5afc73314f1c1be6408b5e67","slug":"91526494001-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लूटरे के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार लूटरे के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा
Updated Wed, 16 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
कांधला के गांव गंगेरू निवासी निक्की जैन से 21 दिसंबर 2017 की सुबह साढे़ नौ बजे खुरगान रोड पर काठा नदी के पुल पर बदमाशों ने कार लूट ली थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी थी। पुलिस जांच के दौरान घटना में रुस्तम व साबिर निवासी खुरगान के नाम प्रकाश में आए थे। दो माह पूर्व मलकपुर के जंगल में कई थानों की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने रुस्तम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले में फरार चल रहे साबिर निवासी खुरगान के विरुद्ध अदालत से आदेश प्राप्त करके आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
धोखाधड़ी के आरोपियों के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा
कैराना। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि 10 मार्च को रामड़ा निवासी सुनील शर्मा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके पिता महेंद्र पाल सिंह की मृत्यु हो चुकी है। गांव के ही इकबाल उर्फ बाल्ला पुत्र मुदा, साबिर पुत्र अलीमुद्दीन निवासी रामड़ा तथा ऊंचागांव गांव के पूर्व प्रधान प्रवेश पुत्र मांगे राम ने केनरा बैंक कैराना शाखा में फर्जी कागज दिखाकर उसके मृतक पिता के नाम पर किसान क्रेडिट कार्ड पर 10 लाख रुपये लोन लेने का प्रयास किया था। मामले में तीनों आरोपियों के फरार चलने पर अदालत से आदेश प्राप्त करके तीनों के घरों पर कुर्की कार्रवाई का नोटिस चस्पा कर दिया गया है।