फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   फुरकान के साथ हुई मुठभेड़ की जानकारी लेकर लौट गई दिल्ली क्राइम ब्रांच

फुरकान के साथ हुई मुठभेड़ की जानकारी लेकर लौट गई दिल्ली क्राइम ब्रांच

Tue, 16 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
फुरकान के साथ हुई मुठभेड़ की जानकारी लेकर लौट गई दिल्ली क्राइम ब्रांच
कैराना (शामली)। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने तीन माह पूर्व पुलिस मुठभेड़ में मारे गए फुरकान निवासी तितरवाडा के बारे में कैराना कोतवाली पहुंचकर जानकारी जुटाई। सोमवार को दिल्ली रोहणी थाना क्षेत्र के क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर कपिल कुमार और कांस्टेबल सुरेंद्र कोतवाली कैराना पहुंचे। आमद दर्ज कराने के पश्चात क्राइम ब्रांच ने कैराना क्षेत्र के गांव तितरवाडा निवासी फुरकान के एनकाउंटर के संबंध में जानकारियां जुटाई। क्राइम ब्रांच के एसआई ने बताया कि फुरकान पर उनके यहां आपराधिक मामला दर्ज हैं, जिसमें कोर्ट में एफआर लगानी है। बाद में क्राइम ब्रांच की टीम कोतवाली से ही बुढ़ाना थाने के लिए रवाना हो गई। बता दें कि तीन माह पूर्व कुख्यात अपराधी फुरकान को मुजफ्फरनगर पुलिस ने बुढ़ाना के जंगल में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया था। आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस इन सभी मामलों में सक्षम न्यायालय में एफआर लगाने की तैयारी कर रही है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने एनकाउंटर स्थल का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


जमीन हड़पने का आरोप लगाया
कैराना। बिजेंद्र कुमार निवासी गांव एरटी ने कोतवाली में तहरीर दी कि वह दिव्यांग है। आरोप है कि परिवार के अन्य लोग उसके हिस्से में आने वाली जमीन और मकान आदि को हड़पना चाहते हैं। उसका कोई अपना सगा नहीं होने के कारण वर्तमान में वह गांव के ही व्यक्ति के यहां रह रहा है, जिनके ऊपर आरोपी फर्जी मुकदमे लगवा रहे हैं ताकि पनाह देने वाले मुझे भगा देे। उसने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed