{"_id":"5a3d49274f1c1bca678c30ca","slug":"91513965863-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई माह बाद भी नहीं खुली हत्याकांड की गुत्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई माह बाद भी नहीं खुली हत्याकांड की गुत्थी
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। ढाई माह पूर्व गांव नौनांगली में मुर्गी फार्म संचालक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस आज तक वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर खुलासा की मांग की है।
गांव नौनांगली निवासी मोहित की उसके मुर्गी फार्म पर विगत नौ अक्तूबर की रात बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मोहित के भाई संजय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी और गांव के युवकों पर शक जाहिर किया था। बावजूद इसके पुलिस अब तक घटना का खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे पीड़ित परिवार में नाराजगी है। पूर्व प्रधान मोहर सिंह और महक सिंह ने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर खुलासे की मांग की। उधर, थाना प्रभारी उमेश रोरिया का कहना है कि मामला संज्ञान में है, छानबीन की जा रही है। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जल्दी ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।