फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ेड़ पर लटका मिला युवक का शव, कोहराम

ेड़ पर लटका मिला युवक का शव, कोहराम

Sat, 17 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
ेड़ पर लटका मिला युवक का शव, कोहराम
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, कोहराम
विज्ञापन

शामली। गांव सिंभालका के जंगल में 20 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जेब से मिले आधार कार्ड के जरिये उसकी पहचान हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया और शव अपने साथ ले गए। पुलिस के मुताबिक घरेलू कारणों की वजह से काफी दिनों से वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।

शनिवार सुबह शामली कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव सिंभालका के जंगल में पेड़ पर किसी युवक का शव लटका हुआ है। इसके बाद एसआई लविक त्यागी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच प्रारंभ कर दी। लोगों की मदद से शव को पेड़ से उतरवाया गया। तलाशी लेने पर युवक की पैंट की जेब से आधार कार्ड मिला, जिसके चलते उसकी पहचान वसीम खान पुत्र नफीस खान, निवासी मोहल्ला सुभाषनगर गांव नाला (कांधला) के रूप में हुई। पुलिस ने कांधला पुलिस के माध्यम से युवक के परिजनों को इसकी सूचना भिजवाई। इसके बाद उसके परिजन शामली कोतवाली में पहुंचे और पुलिस से घटना की जानकारी ली। बाद में परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने वसीम का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में मातम पसर गया। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि कई दिन पूर्व वह घर से चला गया था। करीब दो महीने से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजन उसको तलाश कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed