फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मेडिकल रिपोर्ट में हुई पुष्टि, बच्ची के साथ किया गया था दुष्कर्म

मेडिकल रिपोर्ट में हुई पुष्टि, बच्ची के साथ किया गया था दुष्कर्म

Sat, 17 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल रिपोर्ट में हुई पुष्टि, बच्ची के साथ किया गया था दुष्कर्म
शामली। थानाभवन में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की मेडिकल में पुष्टि हो गई। चार दिन पूर्व थानाभवन कस्बा निवासी एक छह साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी अरविंद उर्फ घोल्लू बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को थानाभवन अस्पताल में भर्ती कराया था। साथ ही मेडिकल के लिए शामली अस्पताल में भेजा था। मामले में बच्ची के पिता की ओर से आरोपी अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed