फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मामूली विवाद को लेकर पड़ौसी दुकानदार ने पेट में घोंप दिया छुरा

मामूली विवाद को लेकर पड़ौसी दुकानदार ने पेट में घोंप दिया छुरा

Sat, 22 Jul 2017 01:11 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद को लेकर पड़ौसी दुकानदार ने पेट में घोंप दिया छुरा
दुकानदार के पेट में छुरा घोंपा
विज्ञापन

कैराना।
दुकान के बाहर सड़क पर पानी एकत्र होने पर दो दुकानदारों में झगड़ा हो गया। इस पर गुस्साए एक दुकान ने दूसरे के पेट में छुरा घोंप दिया। इससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसको रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव मंडावर निवासी 40 वर्षीय जहूर की कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान है। जहूर की दुकान के बाहर सड़क पर जलभराव होने के चलते उसका पड़ोसी दुकानदार से कहासुनी होती रहती है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे दुकान के आगे पानी भरने को लेकर जहूर का उसके पड़ोसी दुकानदार से झगड़ा हो गया। इसी दौरान जहूर के पड़ोसी ने जहूर के पेट में छुरा घोंप दिया। इससे जहूर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची तथा जहूर को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed