{"_id":"5b3a722a4f1c1bac598b45fc","slug":"71530556970-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती का आरोपी हिस्ट्रीशीटर व्यापारी को दे रहा धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती का आरोपी हिस्ट्रीशीटर व्यापारी को दे रहा धमकी
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी ने कप्तान से सुरक्षा की गुहार लगाई
थानाभवन।
डेढ़ साल पूर्व हसनुपर लुहारी में पड़ी लाखों की डकैती का मुख्य आरोपी व्यापारी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। घबराए व्यापारी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। व्यापारी ने सुरक्षा नहीं मिलने पर पलायन करने की बात कही है। एसपी ने सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी लकड़ी व्यापारी रजनीश उर्फ मोनू लाला के घर में 12 जनवरी 2017 को 27 लोगों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना का मुख्य आरोपी शोकीन पुत्र इंतजार निवासी हसनपुर लुहारी था। इसके अलावा 15 अन्य आरोपी भी हसनपुर लुहारी गांव के ही निवासी थे। हालांकि उस समय पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और फिलहाल यह सभी आरोपी जमानत पर बाहर चल रहे हैं। व्यापारी मोनू लाला ने एसपी दिनेश कुमार से मुलाकात कर बताया कि डकैती का मुकदमा अभी न्यायालय में चल रहा है। आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से शोकीन उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे पूरा परिवार खौफ के साए में जी रहा है। फिलहाल सभी आरोपी बाहर हैं। ऐसे में उन्हें व उनके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि यदि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई नहीं की तो उनका परिवार पलायन करने को मजबूर हो जाएगा।
हसनपुर लुहारी के व्यापारी मोनू लाला इस संबंध में मेरे पास आए थे, यह मामला उक्त व्यापारी के यहां 2017 में हुई डकैती से जुड़ा हुआ है, व्यापारी को पूर्ण सुरक्षा दी जाएगी व मामले की गहनता से जांच करते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-दिनेश कुमार एसपी
-----