{"_id":"6ae82cd22d6dc345a50a67ac","slug":"video-armed-individuals-attack-retired-aigs-home-in-jalandhar-cctv-footage-goes-viral-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में रिटायर्ड एआईजी के घर हथियारबंद लोगों का हमला, सीसीटीवी फुटेज वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में रिटायर्ड एआईजी के घर हथियारबंद लोगों का हमला, सीसीटीवी फुटेज वायरल
जालंधर के गणेश नगर इलाके में रिटायर्ड एआईजी गुरनाम सिंह पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनके पड़ोसी कुलवंत राय ने अपने 4 से 5 साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 3:40 बजे रिटायर्ड एआईजी गुरनाम सिंह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान आरोप है कि कुलवंत राय अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों के पास हथियार भी थे। वायरल सीसीटीवी फुटेज में 4 से 5 लोग रिटायर्ड एआईजी के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के समय उनकी पत्नी भी मौके पर मौजूद थीं और पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद गुरनाम सिंह ने थाना रामा मंडी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।