{"_id":"6ae7fec389ac5df77a08957e","slug":"agra-masked-thieves-steal-jewellery-worth-lakhs-while-family-sleeps-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: सोता रहा परिवार, लाखों के जेवर समेट ले गए नकाबपोश चोर; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा न्यूज: सोता रहा परिवार, लाखों के जेवर समेट ले गए नकाबपोश चोर; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Mon, 02 Nov 2026 08:38 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 02 Nov 2026 08:38 AM IST
सार
आगरा के कमला नगर स्थित एफ ब्लॉक में दो नकाबपोश चोर पीवीसी दरवाजे के व्यापारी संदीप अग्रवाल के घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। चोर सड़क किनारे बने कमरे की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर दाखिल हुए थे। सुबह अलमारी खुली और सामान बिखरा मिलने पर परिवार को चोरी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में दोनों चोर कैद हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
त्योहार से पहले सक्रिय हुए चोरों ने रविवार रात को पाॅश इलाके कमला नगर के एफ-ब्लाक प्रोफेसर कालोनी में पीवीसी व्यापारी संदीप अग्रवाल की कोठी से 70 लाख रुपये के हीरे-सोने के जेवरात चोरी कर लिए। चोर कोठी में जंगले की रेलिंग तोड़कर घुसे। दंपती के कमरे के दरवाजे की बाहर से कुंडी भी लगा दी। तड़के जगार होने पर घटना का पता चला। तीन चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। उन्होंने पूरी घटना को 60 मिनट में अंजाम दिया। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में लगी है।
एफ-3, प्रोफेसर काॅलोनी, कमला नगर निवासी संदीप अग्रवाल की कुबेरपुर में पीवीसी की फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि घर हाईवे के सर्विस रोड से लगा है। रविवार रात को वो रोजाना की तरह पत्नी खुशबू और बेटी के साथ आगे के कमरे में सो रहे थे। बराबर के कमरे में मां-पिता सोये थे। पिछले हिस्से में कमरे में अलमारी रखी थी। सोमवार तड़के तकरीबन 4 बजे पत्नी खुशबू जागी थीं।
उन्होंने बाहर जाने के लिए दरवाजे की अंदर की कुंडी खोली मगर दरवाजे के बाहर की कुंडी लगी थी। उन्होंने पति को जगाया। पिता को काल कर दरवाजा खुलवाया। चोर परिसर में ही एक हिस्से में रहने वाली ताई वीरन अग्रवाल के घर के जंगले की रेलिंग तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद अलमारी के लाकर को तोड़कर सोने-हीरे के जेवरात और चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
रेकी करके वारदात, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि व्यापारी की कोठी सर्विस रोड से लगी है। चोर दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। व्यापारी की कोठी के परिसर में ही एक हिस्से में उनकी ताई रहती हैं। चोरों ने ताई के घर के जंगले की रेलिंग को तोड़ दिया। इसके बाद अंदर प्रवेश किया। उन्हें पता था कि अलमारी कहां रखी है। व्यापारी के कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी। जेवरात चोरी करने के बाद इत्र की शीशी, क्रीम, पाउडर तक एक बैग में रखकर ले गए। आशंका है कि चोर रेकी करके आए थे।
त्योहार पर सक्रिय नहीं पुलिस
त्योहार पर पुलिस की सक्रियता पर चोरी वारदात से सवाल खड़े हो गए हैं। पाश कालोनी में व्यापारी के घर को निशाना बनाया गया। कमला नगर के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में व्यापारी से लेकर अधिकारी रहते हैं। इनके अलावा विधायक और सांसद निवास भी हैं। इसके बावजूद पुलिस सक्रिय नहीं हैं। चोर आसानी से जेवरात लेकर निकल गए। थाना भी नजदीक है। इसके बावजूद गश्त नहीं होती है।
सीसीटीवी कैमरे में नकाबपोश तीन चोर कैद हो गए हैं। वह कहां से आए और कहां गए? इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। -श्वेता वर्मा, एसीपी छत्ता