बरेली: महिला से कुंडल छीनने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ में कुंडल छीनने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एक महिला के कुंडल नोंच लिए थे।
विस्तार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में महिला से कुंडल छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सोमवार सुबह मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी से तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक और महिला से लूटा गया कुंडल बरामद किया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कैंट थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर पालपुर निवासी सुनील ने फरीदपुर पुलिस को सूचना दी थी कि 30 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी ईशु के साथ बाइक से अपनी ससुराल मोहल्ला कानूनगोयान फरीदपुर जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे दशमेश ढाबे के पास बाइक सवार युवक ने उनकी पत्नी के कान से कुंडल खींच लिया और मौके से भाग गया। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही थीं।
एसओजी टीम और फरीदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहनपुर गांव के पास कच्ची नहर पटरी पर बाइक सवार को रोका। पुलिस के मुताबिक, उसने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना नाम देवराज बताया। वह थाना क्षेत्र के गांव बकैनिया का रहने वाला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.