फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पहली पत्नी को छोड़कर पड़ोसन को घर में रख लिया

पहली पत्नी को छोड़कर पड़ोसन को घर में रख लिया

Sat, 31 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पहली पत्नी को छोड़कर पड़ोसन को घर में रख लिया
कैराना (शामली)। शनिवार को रोहतक की पटेलनगर कॉलोनी निवासी महिला अपनी बहनों के साथ कैराना स्थित ससुराल पहुंची। वहां पड़ोसी महिला को घर में देखकर विरोध किया। आरोप है कि महिला की बहनों के साथ मारपीट की गई, जिससे हंगामा हो गया। इसके बाद महिला और उसकी बहनें कोतवाली पहुंची और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। महिला ने बताया कि एक साल पूर्व उसे पैरालाइसिस होने पर पति ने घर से निकाल दिया था। तब से वह अपने मायके रोहतक में रह रही है। इसके साथ ही उसने पति के खिलाफ न्यायालय में वाद भी दायर किया था। आरोप है कि पति ने पड़ोसी महिला से अवैध संबंध होने के चलते उसे अपने घर में रख लिया है। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने महिलाओं को समझाया कि तुम्हारा मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए तुम्हें सीधे अपनी ससुराल में नहीं पहुंचना चाहिए था। यदि कोई दिक्कत थी, तो पहले थाने आकर पुलिस सहायता लेनी चाहिए थी। साथ ही कोतवाली प्रभारी ने पड़ोसी महिला को भी हड़काते हुए कहा कि पति पत्नी के बीच अभी तलाक नहीं हुआ, इसलिए तुम इसके घर नहीं रह सकती हो। इसके बाद महिला और उसके परिजन रोहतक लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed