{"_id":"5a79f80c4f1c1b4e588b7318","slug":"61517942796-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राले की टक्कर से अधिवक्ता के कार चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राले की टक्कर से अधिवक्ता के कार चालक की मौत
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
शामली रोड पर गांव मन्ना माजरा के निकट ट्रैक्टर ट्राली और कार की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार अधिवक्ता के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्राली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्राली को कब्जे में ले लिया।
मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी देवेंद्र (50 ) एक अधिवक्ता के यहां कार चालक था। मंगलवार की सुबह वह कार लेकर शामली से कैराना आ रहा था। शामली रोड पर गांव मन्ना माजरा के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने कार में सीधी टक्कर मार दी। इसमें कार चालक देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान आरोपी चालक ट्राली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर कैराना पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, देवेंद्र के पुत्र सुनील ने ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक को तलाश किया जा रहा है।