फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ोरों ने ताला तोड़कर विद्यालय का सामान किया चोरी

ोरों ने ताला तोड़कर विद्यालय का सामान किया चोरी

Tue, 16 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
ोरों ने ताला तोड़कर विद्यालय का सामान किया चोरी
कैराना(शामली)। प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़कर रसोई से मिड-डे मिल की खाद्य सामग्री सहित सिलेंडर और खाना बनाने के उपकरण चोरी कर लिए। मामले में प्रधानाध्यापक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव नंगलाराई के मजरा खेड़ा में प्राथमिक विद्यालय स्थित है। रविवार को पूरे दिन स्कूल बंद रहा। रात में चोरों ने स्कूल को अपना निशाना बनाते हुए वहां रसोईघर पर लगा ताला तोड़ दिया। जिसके बाद चोर रसोई में रखा सिलेंडर, दो भिगौने, दो बाल्टियों के साथ-साथ बच्चों के लिए रखी मिड-डे मिल सामग्री आदि चोरी कर लिये गए। सोमवार की सुबह स्कूली बच्चों ने रसोई का ताला टूटा हुआ पाया, जिसकी सूचना प्रधानाध्यापक वसी हैदर को दी गई। वहीं, स्कूल में चोरी की घटना के बाद चोरों द्वारा मिड-डे मिल सामग्री भी अपने साथ भर ले जाने से बच्चों को मिड-डे मिल का खाना नही मिला। बाद में प्रधानाध्यापक ने कोतवाली में चोरों के विरुद्ध तहरीर दे दी।
विज्ञापन


तहसील गेट से हटवाया अतिक्रमण
कैराना। तहसील के पुराने गेट पर अस्थायी रूप से दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा था। जिस कारण तहसील, कोर्ट व कचहरी में आने-जाने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था तथा उनके वाहन भी खड़े नहीं हो पा रहे थे। इसके चलते अधिकारियों ने पुलिस को उक्त अतिक्रमण को हटाये जाने के निर्देश दिए। पुलिस ने अधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में अतिक्रमण हटवाते हुए जगह को खाली करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed