{"_id":"59c2bbfd4f1c1bb4688b5aa3","slug":"61505934333-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा की कृषि भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा की कृषि भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधवा की कृषि भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश
झिंझाना। गांव लपराना निवासी विधवा ने अपने जेठ, देवर और उनके पुत्रों पर कृषि भूमि कब्जाने का आरोप लगाया है। थाना झिंझाना में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार को विधवा कमला ने झिंझाना थाने पहुंचकर तहरीर दी। महिला ने बताया कि उसके पति की 30 वर्ष पूर्व मृत्यू हो चुकी है। उसके पांच बेटियां हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है और दो अभी अविवाहित हैं। कमला का कहना है कि वह अपनी नौ बीघा कृषि भूमि बेचना चाहती है, लेकिन उसके जेठ, देवर व उनके पुत्रों ने खेतों में जाने पर मारपीट कर दी है। मजदूरों को भी खेतो में कार्य नहीं करने दे रहे हैं। जान से मारने कि धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष के लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
महिला के खाते से निकाले 35 हजार रुपये
झिंझाना। कस्बा झिंझाना निवासी विधवा श्यामो ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके खाते से धोखाधड़ी करके 35 हजार रुपये निकाल लिए गए। रुपये निकालने वाला युवक मंसूरा गांव का रहने वाला है, जो खुद को बैंक मित्र बताता है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
वृद्धा को पीटकर घायल किया
झिंझाना। वृद्धा ने अपने जेठ और देवरो पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाना झिंझाना में तहरीर दी है। बुधवार को वृद्धा वलियंत ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि उसके परिजन शादी में बाहर गए हुए थे। घर में वह अकेली थी। तभी उसके देवर भूरा, आरिफ और आसू ने मारपीट कर उसके कपडे फाड़ दिए। शोर शराबा होने पर आरोपी फरार हो गए। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।