{"_id":"6af22133816ee789cc09a93f","slug":"clash-between-two-groups-over-village-head-pradhan-election-several-injured-including-a-woman-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-189591-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रधानी के चुनाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रधानी के चुनाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत कई घायल
विज्ञापन
तिलहर। गांव धनेला में सोमवार शाम प्रधानी के आगामी चुनाव को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में ग्राम प्रधान राकेश वर्मा के पुत्र और पत्नी समेत कई लोग घायल हो गए।
सोमवार शाम करीब पांच बजे ग्राम प्रधान राकेश वर्मा और गांव निवासी सुरेंद्र के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के लोग मारपीट करने लगे। घटना में प्रधान पक्ष से उनके पुत्र विकास और पत्नी हंसमुखी घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से सुरेंद्र, उनकी बहन विमला देवी और पुत्र वीरेंद्र व राजेंद्र समेत कई लोग घायल हुए। इसके अलावा सुरेंद्र की रिश्तेदार पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव गौहनिया चौराहा निवासी बबली को भी चोटें आईं।
सीएचसी से डॉक्टर ने विमला देवी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताते हैं कि प्रधानी के आगामी चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद