Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report filed

Shahjahanpur News: भाकियू के जिलाध्यक्ष समेत 30-40 लोगों पर कानूनगो ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 10 Nov 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Report filed
पुवायां (शाहजहांपुर)। लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव शाहूपुर निवासी पुवायां में तैनात कानूनगो चंद्रिका प्रसाद ने भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के जिलाध्यक्ष समेत दो लोगों को नामजद करते हुए 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कानूनगो ने पुलिस को बताया कि गांव बद्रीपुर हदीरा के नरवेश कुमार भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के सदस्य हैं। नरवेश कुमार ने संगठन के जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव समेत 30-40 लोगों के साथ पुवायां मंडी परिसर में गांव बद्रीपुर हदीरा स्थित गाटा संख्या 244 के रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

छह नवंबर को नायब तहसीलदार अमित कुमार के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर जाकर पैमाइश की तो नरवेश कुमार और राकेश कुमार का कब्जा अवैध पाया गया। दोनों लोगों को जानकारी देकर कब्जा हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के दौरान नरवेश कुमार ने कई बार सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए कब्जा हटाने के कार्य को रोका था। सात नवंबर को जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव, नरवेश कुमार समेत 30 से अधिक लोगों ने डाक बंगले के सामने बिना पूर्व सूचना के एक कपड़े में आग लगा दी, जिससे रास्ता बाधित हो गया और अफरा तफरी मच गई थी।
इस कृत्य से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कानूनगो की तहरीर पर जिलाध्यक्ष भारत सिंह, नरवेश कुमार और 30-40 अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहकीकात कराई जाएगी।


--
राजस्व टीम ने बद्रीपुर हदीरा में जो नाप की थी, वह गलत तरीके से हुई। इसीलिए किसानों में आक्रोश था और पुतला दहन किया गया था। पहले भी किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अगर फिर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा और सीओ का घेराव किया जाएगा।
-भारत सिंह यादव, जिलाध्यक्ष, भाकियू चढ़ूनी गुट, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed