{"_id":"6af21c07095f599898090194","slug":"the-police-accompanied-by-a-dog-squad-conducted-a-special-checking-operation-targeting-the-illegal-sale-of-narcotics-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159827-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मादक पदार्थों की अवैध बिक्री को लेकर पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ चलाया विशेष चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मादक पदार्थों की अवैध बिक्री को लेकर पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ चलाया विशेष चेकिंग अभियान
Tue, 10 Nov 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ वार्ड नंबर पांच में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के दिशा निर्देशानुसार पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में सोमवार को थाना बवानीखेड़ा पुलिस द्वारा वार्ड नंबर पांच में विभिन्न संभावित एवं संदिग्ध स्थानों पर गहनता से तलाशी की गई। जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीमों के साथ-साथ डॉग स्क्वायड की सहायता से ऐसे विशेष तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी पर रोक लगाई जा सके।
पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने कहा कि मादक पदार्थों का अवैध कारोबार युवाओं एवं समाज के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। जिला पुलिस इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।