{"_id":"6af22116de45611796079355","slug":"clash-firing-and-stone-pelting-between-two-groups-in-nai-basti-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-189601-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नई बस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट, फायरिंग व पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नई बस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट, फायरिंग व पथराव
विज्ञापन
भावलखेड़ा। मोहल्ला नई बस्ती रेती में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद जमकर फायरिंग और पथराव हुआ। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक असलाह से फायरिंग करते दिख रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो वायरल होने के बाद शाम को सीओ सिटी ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों की पहचान कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोमवार सुबह करीब दस बजे मोहल्ला नई बस्ती रेती में कुछ लोग शराब पी रहे थे। उनके बीच किसी बात को लेकर गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पत्थर चलने लगे। मोहल्ले में पत्थरबाजी होने से लोग घरों में दुबक गए। कुछ देर बाद एक पक्ष की ओर से आए 10-15 लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। करीब 10 राउंड फायर किए गए।
सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी गाली-गलौज होती रही। आरसी मिशन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और दबाए रहे। थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों को भी सही बात नहीं बताई। देर शाम को मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने मामले का संज्ञान लिया और थाना पुलिस से नाराजगी जताई।
उन्होंने फायरिंग कर रहे आरोपियों की पहचान कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि फायरिंग के आरोपियों की पहचान कराकर गिरफ्तारी कराई जाएगी।