Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two people arrested with chitta

Sirmour News: कालाअंब में 11.46 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार

Tue, 10 Nov 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
two people arrested with chitta
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एसटीएफ शिमला की टीम के साथ हिरासत में लिए गए चिट्टा तस्करी के आरोप
-एसटीएफ शिमला ने गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल सवारों को दबोचा
विज्ञापन

अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज आरोपी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। हिमाचल में नशे की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे बाइक सवार हरियाणा के दो युवकों को एसटीएफ शिमला की टीम ने कालाअंब में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 11.46 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। अदालत ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि रविवार को एसटीएफ शिमला की टीम कालाअंब थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एचआर 02एजे 4689 नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर कालाअंब की ओर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ की टीम ने तत्काल कार्रवाई की और मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 11.46 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।
विज्ञापन

गिरफ्तार युवकों की पहचान गगनदीप (32) निवासी बेरखेड़ी माजरा और सन्नी कुमार (30) निवासी सकरपुरा, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस थाना कालाअंब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश हुए। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशे की खेप के स्रोत और इसकी सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने में जुटी है।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed