{"_id":"5c816335bdec2214530f8e7f","slug":"51551983413-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल के खाते से हैकर ने उड़ाए 40 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। थाने में तैनात कांस्टेबल के खाते से दो बार में 40 हजार रुपये उड़ा लिए गए। पीड़ित ने ऑनलाइन एफआईआर थाना झिंझाना में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को झिंझाना थाने में तैनात कांस्टेबल मोनू दहिया ने बताया कि कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में उसका खाता है। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे उसके खाते से हैकर ने एटीएम के माध्यम से दो बार में 20 -20 हजार रुपये की रकम निकाल ली है। खाते से रकम निकलने का पता मोबाइल पर मैसेज आने पर चला। उसने मैसेज आने पर बैक शाखा में जानकारी की तो खाते से रुपये निकलने का पता चला। सर्विलांस पर फोन कर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है। बैक से जानकारी करने पर पता चला की उक्त रकम झारखंड के एटीएम से निकाली गई है। इस संबंध में जब भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक पंकज वर्मा ने बताया की ग्लोबल एटीएम कार्ड से एक दिन में 40 हजार निकाले जा सकते है। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।