फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मुठभेड़ के बाद पांच पशु तस्कर गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद पांच पशु तस्कर गिरफ्तार

Sun, 06 Jan 2019 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पांच पशु तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली/झिंझाना। झिंझाना और आदर्श मंडी थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात पुलिस और पशु तस्करों की मुठभेड़ हो गई। झिंझाना के दरगाहपुर रोड पर पुलिस और स्वाट टीम में चार पशु तस्करों को दबोच लिया गया, जबकि दो फरार होने में कामयाब रहे। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो बदमाश और एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। इनके कब्जे से दो कार, तमंचे और अन्य सामान बरामद हुआ है। दो बदमाश मौके से फरार होने में सफल हो गए। उधर, आदर्श मंडी क्षेत्र में भी पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर झिंझाना ओपी चौधरी के अनुसार शनिवार देर रात थाना झिंझाना पुलिस और स्वाट टीम को क्षेत्र के दरगाहपुर रोड पर एक कार में बदमाशों के होने की सूचना मिली। पुलिस और स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो बदमाश कार से उतरकर एक गन्ने के खेत में जा छिपे। पुलिस ने कांबिंग शुरू करी, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा खोल दिया और चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार होने में कामयाब रहे। दोनों ओर से हुई इस फायरिंग में गोली लगने से दो बदमाश और सिपाही ब्रजवीर सिंह घायल हो गए। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की गोली लगने से घायल बदमाशों के नाम मोहम्मद नजर निवासी गंगेरू थाना कांधला और राशिद उर्फ बाबू निवासी कस्बा कांधला है जबकि पकड़े गए अन्य दो बदमाशों के नाम शाहनवाज निवासी गंगेरू और वसीम निवासी कस्बा कांधला है। घायल सिपाही और दोनों बदमाशों को रात में ही झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से तीनों को गंभीर हालत के चलते मुजफ्फरनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया कि पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक नाल की देशी बंदूक 12 बोर, तीन तमंचे 315 बोर, कारतूस और कार बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाशों ने झिंझाना क्षेत्र के अलावा जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई पशु लूटने और चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। बरामद कार भी चोरी की होने की आशंका है, जिसकी जांच कराई जार ही है।
विज्ञापन

आदर्श मंडी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में गोवंश भी बरामद
दूसरी मुठभेड़ शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में शनिवार की रात रेलवे अंडरपास के समीप हुई। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान किरोड़ी चौराहे की तरफ से आ रही कार को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो उसमें बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश रफी निवासी मोहल्ला हकीकत नगर कस्बा बनत को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। फरार होने वाले बदमाशों के नाम आबाद और शोएब निवासी बनत है। बदमाश के कब्जे से एक कार, एक तमंचा, कार में बंधे दो गोवंश बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया रफी और फरार हुआ आबाद पूर्व में भी गोकशी और पशु क्रूरता अधिनियम के मामलों में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed