फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हरियाणा में खूब खून खराबा कर रहे कैराना के हथियार

हरियाणा में खूब खून खराबा कर रहे कैराना के हथियार

Wed, 19 Dec 2018 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा में खूब खून खराबा कर रहे कैराना के हथियार
कैराना से होता रहा है हथियारों की तस्करी
विज्ञापन

शामली। कैराना के हथियार हरियाणा में खूब खूनखराबा कर रहे हैं। यहां के कई लोगों को हथियार सप्लाई करने में महारथ हासिल है।
हरियाणा के रोहतक जिले के गद्दाखेड़ी गांव में हुई पटवारी के भतीजे सुरेंद्र की हत्या के मामले में रोहतक पुलिस ने कैराना के गोगवान निवासी इंसार को पकड़ा है। आरोप है कि उसी ने हत्यारों को मुजफ्फरनगर के जौला से पिस्टल और कारतूस दिलाई थी। उसके द्वारा पूछताछ में कई और खुलासे किए हैं, जिससे साफ है कि कैराना के कई लोग हरियाणा में हथियार सप्लाई करने और कराने में महारथ हासिल रखते हैं।
ये पहला मौका नहीं है जब हरियाणा में हुई वारदातों में कैराना का नाम सामने आया हो। इससे पहले भी कई मामलों में हरियाणा पुलिस यहां के लोगों को पकड़ चुकी है। दो महीने पहले ही कैराना के इसरार नाम के युवक को हरियाणा पुलिस ने हिसार में बमों के साथ पकड़ा था। 2017 में कैराना क्षेत्र के ही एक लाख के इनामी नौशाद डैनी का नाम करनाल में भरे बाजार एक जिम संचालक सहित तीन लोगों की हत्या के मामले में सामने आया था।
विज्ञापन

जनवरी 2017 को जिला पुलिस ने गंदराऊ रोड पर दो वाहनों से असलहों की भारी खेप पकड़ी थी। इसमें 123 मस्कट, 80 तमंचे और करीब 500 अधबने तमंचे बरामद हुए थे। इसमें एक आरोपी पकड़ा गया था, जबकि छह फरार हो गए थे। पता चला था कि ये लोग हरियाणा आदि कई जगहों पर हथियारों की सप्लाई करते हैं। पिछले महीने भी झिंझाना पुलिस द्वारा पकड़े गए दो युवकों से पूछताछ में पता चला था कि हरियाणा में किसी की हत्या के लिए ये लोग कैराना से हथियार की सौदेबाजी को आए थे। 2013 में भी कैराना के चार लोग हथियार तस्करी के आरोप में अटारी बॉर्डर पर पकड़े गए थे। 2016 में कांधला क्षेत्र निवासी एक युवक अटारी बॉर्डर पर टिन के बॉक्स में चार पिस्टल और सात मैगजीन के साथ दबोचा गया था। इसी साल कैराना क्षेत्र का ही मुल्तानी भी अटारी बार्डर पर कूकर में पिस्टल छिपाकर लाते हुए पकड़ा गया था। हालांकि एसपी अजय कुमार इसे लेकर गंभीर हैं। इन दिनों जिला पुलिस ने अवैध धंधों मे लिप्त बदमाशों की धरपकड़ को अभियान चलाया हुआ है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि हरियाणा बॉर्डर से लगी चौकियों पर बैरियर डालकर चैकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed