फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाबरी गांव में माहौल बिगाड़ने की साजिश

बाबरी गांव में माहौल बिगाड़ने की साजिश

Fri, 24 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बाबरी गांव में माहौल बिगाड़ने की साजिश
बाबरी गांव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन

बाबरी (शामली)।
अमन के दुश्मन बाबरी गांव में माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं। बुधवार को भी धर्मस्थल में मांस फेंका गया था। शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने के लिए बृहस्पतिवार को गांव के एक धर्मस्थल में मांस फेंक दिया। दो दिन में लगातार इस तरह की घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

बुधवार को गांव बाबरी के धर्मस्थल में खुराफाती ने मांस के टुकड़े फेंक दिए थे। बुधवार सुबह मांस के टुकड़े मिलने पर हिंदू संगठन के लोगों ने रोष जताया था। बाबरी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू की, लेकिन उस घटना को हुए 24 घंटे भी नहीं बीत पाए कि बृहस्पतिवार सुबह मंदिर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक और धर्मस्थल में मांस के टुकड़े पड़े मिले। इसके बाद एक समुदाय के लोगों ने मौके पर इकट्ठा हो गए और घटना पर रोष जताया। इससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। कुरैशी समाज के लोगों के साथ बैठक करके पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि शरारत करने वाले को तलाश किया जा रहा है, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार भी घटना की सूचना मिलने पर बाबरी थाने पहुंचे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गांव में दोनों ही धर्मस्थलों पर पुलिस और पीएसी के जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है। डीएम और एसपी ने लोगों से अपील की है कि शांति बनाएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। खुराफात करने वाले की पहचान कराई जा रही है, जल्दी ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed