फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे पांच लाख रुपये

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे पांच लाख रुपये

Wed, 27 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे पांच लाख रुपये
कैराना।
विज्ञापन

लखनऊ नगर निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से पांच लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि ठगी के बाद आरोपी ने उसके हाथों में जाली नियुक्ति-पत्र भी थमा दिया। पीड़ित ने आरोपी के विरुद्घ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव झाड़खेड़ी निवासी विनीत कुमार ने तहरीर देकर बताया कि लगभग साढ़े चार वर्ष पूर्व वह जिले के एक तत्कालीन विधायक के आवास पर गया हुआ था, जहां पर उसे गांव का ही एक युवक मिला। युवक ने उसे नगर निगम लखनऊ में नौकरी दिलाने की बात कही। आरोप है कि नौकरी दिलाने के एवज में उससे पांच लाख रुपये की धनराशि की मांग की गई। बाद में उसने अपने आवास पर आरोपी युवक को पांच लाख रुपये दे दिए। इसके बाद वर्ष 2014 में आरोपी युवक उसे अपने साथ लखनऊ ले गया तथा कुछ दिन बाद उसे दोबारा लखनऊ बुलाकर एक नियुक्ति-पत्र सौंप दिया। पीड़ित ने बताया कि जब वह उक्त नियुक्ति पत्र लेकर नगर निगम लखनऊ गया, तो उसे पत्र फर्जी बताया गया। इसके बाद उसने आरोपी से अपनी रकम वापस देने की मांग की, जिस पर वह उसे देने का वादा करते हुए टरकाता रहा। अब आरोपी रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने जानमाल का खतरा जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed