{"_id":"5b2d434a4f1c1b315d8b6a4d","slug":"51529693002-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग का अपहरण करने वाला गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग का अपहरण करने वाला गिरफ्तार, भेजा जेल
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
चौसाना।
बुआ के घर छुट्टियां बिताने आई एक किशोरी का दस दिन पूर्व अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
झिंझाना के अलीनगर झीमरान निवासी एक किशोरी अपने रिश्तेदारी में बुआ के घर गर्मियों की छुट्टियां बीताने आई थी। जिसका एक पखवाड़े पूर्व किसी अज्ञात द्वारा अपहरण कर लिया गया। रिश्तेदारों ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए किशोरी की बरामदगी की मांग की। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए एक टीम का गठन कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बुधवार को किशोरी को बरामद किया और न्यायालय के समक्ष ब्यान दर्ज कराए। पुलिस लगातार किशोरी का अपहरण करने वाले युवक की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक कुलदीप निवासी अलीनगर अपने घर पर है। पुलिस ने जानकारी मिलते ही अलीनगर में दबिश दी और आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।