{"_id":"6aa5a7f5b658220c1a0eb7bb","slug":"kasganj-news-boy-attacker-arrested-kasganj-news-c-175-1-kas1003-153703-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: किशोर को गोली मारने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: किशोर को गोली मारने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
कासगंज। आवास विकास कॉलोनी में शुक्रवार की देर शाम शर्ट के ब्रांड पर विवाद में युवक ने किशोर पर गोली चला दी थी। गोली किशोर की ठोड़ी को छू कर निकल गई थी। मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी अनमोल भारद्वाज (25) और कॉलोनी के सेक्टर-ए निवासी निशांत (15) पुत्र राजेश कुमार शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे साथ में खड़े थे। निशांत एक नामचीन कंपनी की जींस की शर्ट पहने हुए था। जब उसने अपनी शर्ट का जिक्र किया तो अनमोल ने उसे असली कंपनी की न बताकर फर्जी ब्रांड का कह दिया था। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर निशांत ने साथी के साथ मिलकर पिता की बाइक रिपेयरिंग दुकान के पास अनमोल को पीट दिया था।
पिटाई के बाद युवक आपा खो बैठा था। उसने शाम करीब 6:00 बजे पिटाई का बदला लेने के लिए किशोर पर फायर झोंक दिया था। गोली किशोर की ठोड़ी (ठुड्डी) को छू कर निकल गई थी। जबकि छर्रे लगने से किशोर का चेहरा लहूलुहान हो गया था।
विज्ञापन
अचानक सरेराह फायरिंग से रोड पर अफरा-तफरी मच गई थी। फायरिंग के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकला था। किशोर को गोली मारने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की थी। किशोर के पिता राजेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनमोल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
सीओ आंचल चौहान ने बताया कि पुलिस ने किशोर को गोली मारने के आरोपी युवक को आवास विकास में पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया है।