फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly woman dies under suspicious circumstances in Khudaganj.

Shahjahanpur News: खुदागंज में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 13 Sep 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies under suspicious circumstances in Khudaganj.
कांती देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
खुदागंज। क्षेत्र के ग्राम नवादा दरोबस्त निवासी कांति देवी (85) की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हाथ-पैरों में चोट के निशान देखकर मृतका के बेटे धर्मवीर सिंह की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

धर्मवीर सिंह ने बताया कि ढाई साल से उनकी मां उनके भतीजे के साथ रह रही थीं। मां तीन-चार माह से बीमार भी चल रहीं थीं, लेकिन उनकी दवा नहीं कराई गई। कहने-सुनने पर भतीजा मां को लेकर गांव आया। मां के हाथ-पैरों में निशान थे। संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

बताया कि उनके भतीजे ने साढ़े 16 बीघा जमीन अपने नाम करवा ली है। दूसरी ओर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलवाई। परिजनों ने बताया कि उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed