फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Boy dies after drowning in a 7-foot-deep pit near his home.

Ghazipur News: घर के पास 7 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

Sun, 13 Sep 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Boy dies after drowning in a 7-foot-deep pit near his home.
गड्ढे में डूबने से मौत की खबर में---मृतक अनीश राजभर की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
बरेसर। थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव स्थित घर के बगल में पानी भरे सात फीट गड्ढे में डूबने से अनीश राजभर (6) की मौत हो गई। वह बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय वह गड्ढे में गिर गया, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

जब परिजन उसकी तलाश करने लगे तो गड्ढे में गिरा देखकर घटना की जानकारी हुई। टोडरपुर गांव निवासी मुन्ना राजभर ने बताया कि अनीश राजभर घर के बगल में कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी अचानक गड्ढे में अनीश राजभर चला गया, लेकिन इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी। दोपहर करीब 12 बजे के बाद लोगों ने जब अनीश राजभर को खोजना शुरू किया तो गड्ढे में डूबा देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन

तब जाकर लोगों को घटना की जानकारी हुई। अनीश राजभर गड्ढे भरे पानी में बाल ही दिखाई पड़ रहा था।
पानी से निकालकर ग्रामीण बालक को सीएचसी बाराचवर ले गए, जहां डॉक्टरों ने अनीश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पिता अनिल राजभर, मां सोनी राजभर और दादा रमाकांत राजभर रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए थे। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि दादा रमाकांत राजभर की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed