{"_id":"6aa5a8f5fa85c2f77f0e16ff","slug":"dm-and-sp-heard-grievances-at-the-thana-samadhan-diwas-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-162987-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली सदर में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी सत्यप्रकाश और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार वाजपेई ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। भूमि संबंधी शिकायतों पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में आधा दर्जन से अधिक से शिकायतें आई। जिसमें तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। डीएम-एसपी ने अन्य शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए राजस्व और काेतवाली पुलिस को निर्देशित किया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी सहित सभी चौकी प्रभारी व राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
0000000000
पांच में से एक शिकायत का निस्तारण
डोंगराखुर्द। नाराहट थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों को सुनाईं। कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें तीन राजस्व एवं जमीन संबंधी थीं। शेष दो शिकायतें पुलिस से संबंधित रहीं। अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। पाली एसडीएम घनश्याम भारती ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। राजस्व, पुलिस और चकबंदी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामलों की जांच-पड़ताल की। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इस अवसर पर नाराहट थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह और लेखपाल नंदराम भी मौजूद रहे। संवाद