{"_id":"5af333de4f1c1bc03d8b78b0","slug":"51525887966-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ो पक्षो के लोगो मे संघर्ष युवती सहित तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ो पक्षो के लोगो मे संघर्ष युवती सहित तीन लोग घायल
Updated Wed, 09 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल
कांधला। मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक युवती सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों ने अपना मेडिकल कराकर थाने में तहरीर दी है।
बुधवार दोपहर के समय गांव पंजोखरा निवासी सुरेंद्र ट्रैक्टर ट्राली से खेत जा रहा था। आरोप है कि खेत जाते समय जब वह कंवरपाल के घर के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर ट्राली की साइड कंवरपाल की दीवार में लग गई, जिस पर दोनों के कहासुनी हो गई। उस समय वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों का बीच बचाव करा दिया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के लोग अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर एक दूसरे के साथ आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग करके दोनों पक्षों के लोगों को हटा दिया। इस दौरान कंवरपाल व दूसरे पक्ष से सुरेंद्र, पिंकी घायल हो गई। घायलों का पुलिस ने मेडिकल गया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।