{"_id":"6ae885342cb2d37704016d4c","slug":"two-people-killed-in-two-road-accidents-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-101995-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
Mon, 02 Nov 2026 06:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। जिले में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। एक घटना कोटकपूरा के बठिंडा रोड पर हुई, जबकि दूसरी फरीदकोट के तलवंडी रोड पर हुई।
कोटकपूरा के बठिंडा रोड पर ट्रैक्टर से गिरने के कारण मोगा के गांव वांदर डोड निवासी जीवन सिंह की मौत हो गई। वह ट्रैक्टर के टायरों के नीचे आ गए जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरे हादसे में गांव पक्का निवासी 35 वर्षीय अमनप्रीत सिंह की जान गई। अमनप्रीत सिंह पेशे से पशु चिकित्सक थे। अमनप्रीत सिंह सोमवार बाद दोपहर अपने मोटरसाइकिल पर गांव से फरीदकोट शहर आ रहे थे। तलवंडी रोड पर कटारिया पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।