Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Shooter accused of opening fire at Gurdwara Manji Sahib arrested

Ludhiana News: गुरुद्वारा मंजी साहिब पर फायरिंग का आरोपी शूटर गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2026 05:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 02 Nov 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Shooter accused of opening fire at Gurdwara Manji Sahib arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। राजोआणा कलां स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग के मामले में लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने एक शूटर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुख्य सेवादार संत बाबा बलदेव सिंह के रिहायशी कमरे पर गोलियां चलाने की घटना से जुड़ी है। पुलिस जांच में विदेशी नंबर से धमकी और रंगदारी की मांग सामने आई है।

गिरफ्तार शूटर की पहचान फिरोजपुर निवासी राज सिंह उर्फ राजू के तौर पर हुई है। पुलिस मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी। गुरदासपुर के दो संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपियों ने रंगदारी न मिलने पर संत बाबा बलदेव सिंह की हत्या की साजिश रची थी। 28 अक्तूबर की सुबह करीब 3:15 बजे दो नकाबपोश हमलावरों ने उनके कमरे पर गोलियां चलाईं। संत बाबा बलदेव सिंह उस समय बाथरूम में स्नान कर रहे थे जिससे उनकी जान बच गई। राजोआणा कलां के जगदीप सिंह नत्त ने कहा कि आस्था के केंद्रों पर गोली चलाने वालों को बख्शा न जाए। पुलिस ने 200 किलोमीटर के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की है। अब वह इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जगरांव के गुरुद्वारा गोपालसर साहिब में भी फायरिंग हुई थी। इस मामले में संदीप सिंह उर्फ सोनी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, मुख्य सेवादार बाबा अमरजीत सिंह ने सुरक्षा पाने के लिए फायरिंग की साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों घटनाओं को फिलहाल अलग-अलग माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed