फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खाद्य पदार्थों के नमूने फेल आने पर सात विक्रेताओं पर लगाया जुर्माना

खाद्य पदार्थों के नमूने फेल आने पर सात विक्रेताओं पर लगाया जुर्माना

Sat, 10 Mar 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों के नमूने फेल आने पर सात विक्रेताओं पर लगाया जुर्माना
शामली। अपर जिलाधिकारी न्यायालय ने खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर भरे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट फेल आने पर दूध, मावा, रसगुल्ला विक्रेेताओं पर दो लाख 95 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुछ दिन पूर्व खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच को भेजे थे। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट में नमूने फेल आए। इसके बाद अपर जिलाधिकारी न्यायालय शामली में वाद दायर कराए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि कोर्ट में दायर वादों पर सुनवाई करते हुए एडीएम वित्त एव राजस्व केबी सिंह ने दूध विक्रेता ऊन क्षेत्र के ढ़िढाली गांव निवासी सराफतपर 25 हजार रुपये, बागपत जिले के रोशनगढ़ निवासी समय सिंह, विनोद कुमार पर 30 हजार रुपये, दूध विक्रेता थाना कांधला के चढ़ाव गांव निवासी करमवीर पर 50 हजार रुपये, दूध विक्रेता कैराना क्षेत्र के गोगवान निवासी इरशाद पर 40 हजार रुपये, टिटौली गांव निवासी अनीस पर 25 हजार रुपये, मावा विक्रेता अलीपुरा गाव निवासी तालीम पर 75 हजार रुपये, छेना रसगुल्ला विक्रेता शामली के शिवाजी पार्क निवासी रोहित पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed