{"_id":"5cdb00a9bdec22073f3f155f","slug":"41557856425-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने बंद कर दी सुविधाएं, पत्नी पहुंची थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति ने बंद कर दी सुविधाएं, पत्नी पहुंची थाने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति पर तलाक के लिए परेशान करने का आरोप
थानाभवन। थाने पहुंची एक महिला ने पति के खिलाफ तहरीर देकर पति पर तलाक देने के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे की एक महिला ने हेल्पलाइन में फोन करते हुए बताया कि उसके पति का चाल-चलन ठीक नहीं है। इस कारण से वह उसे तलाक देते हुए बच्चों सहित अलग करना चाहता है। जब उसने तलाक देने से इंकार कर दिया तो आरोप है कि उन्होंने घर का बिजली-पानी का कनेक्शन कटवा दिया। घर में पैसे देने बंद कर दिए और स्वयं भी दूसरे स्थान पर रहकर सोने लगा। जब भी वह घर चलाने के लिए पैसे व सुविधाएं दिलाने की बात कहते हैं तो वह उसके व बच्चों के साथ मारपीट करता है। सूचना मिलने के बाद महिला हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची और पति को पुलिस हिरासत में सौंप दिया। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।