{"_id":"5c5c73bfbdec2273615405cd","slug":"41549562815-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति को मारपीट कर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति को मारपीट कर घायल किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के विरोध पर आरोपियों ने दंपति के साथ मारपीट की। एक गांव निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि वह कपड़े की फेरी लगाता है। आरोप है कि गांव का ही युवक उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है। बृहस्पतिवार सुबह उसकी पत्नी अपने घर पर थी। आरोपी अपने साथियों के साथ उसके घर के अंदर घुस आया और पत्नी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसी दौरान वह भी मौके पर आ गया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। इससे वह दोनों घायल हो गए। घायलावस्था कोतवाली पहुंचे दंपति को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला आपसी मारपीट का है।
महिला को मारपीट कर किया घायल
कैराना। गांव मोहम्मदपुर राई निवासी साइरा के मकान में बृहस्पतिवार सुबह पड़ोस के ही युवक की बकरी घुस गई। आरोप है कि इसकी शिकायत करने पर पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गई। पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन
महिला को मारपीट कर किया घायल
कैराना। गांव मोहम्मदपुर राई निवासी साइरा के मकान में बृहस्पतिवार सुबह पड़ोस के ही युवक की बकरी घुस गई। आरोप है कि इसकी शिकायत करने पर पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गई। पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन