फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मां बेटी मर्डर केस

मां बेटी मर्डर केस

Fri, 04 Jan 2019 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
मां बेटी मर्डर केस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली/ झिंझाना। गांव हरिनगर बिड़ौली में मां बेटी की हत्या की जांच में जुटी पुलिस सर्विलांस और सीडीआर की मदद से हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश में है। कई सुराग हाथ भी लगे हैं, लेकिन संदेह के दायरे में आने वाले लापता है। उन्हीं की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
इंस्पेक्टर झिंझाना ओपी चौधरी के अनुसार इस केस में पुलिस की चार टीमें जुटी हैं। दो थाना पुलिस की टीम हैं जबकि एक स्वॉट और एक सर्विलांस टीम हैं। एक टीम ने मां बेटी और उनके रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटाई है। मां बेटी के घर पर किन का अधिक आना जाना था। इस बात की जानकारी पुलिस ने जुटाई है। जिसमें कुछ लोगों के बारे में पता चला है। पुलिस अब इन लोगों की कॉल डिटेल निकलवा रही है। घटना वाली रात पीड़ित परिवार की किन लोगों से बात हुई है। इन सब पर सर्विलांस टीम वर्क कर रही है। इसमें कई अहम जानकारियां पुलिस को मिली है। इस आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों का भी पता चला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संदेह के दायरे में आ रहे दो तीन युवक लापता है। बताया जा रहा है कि पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में शुक्रवार देर रात हरियाणा के करनाल में भी गई है। उधर, एसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस की चार टीमें लगातार जुटी हैं। संबंधों के एंगल पर भी काम हो रहा है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द इसका खुलासा कर देगी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में गला दबाकर हुई हत्या
झिंझाना। सीओ कैराना राजेश तिवारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मां बेटी की हत्या की वजह गला दबाना मिला है। दोनों का गला दबाकर हत्या हुई है। संभवत: पास मिले जूते का फीता मिला था। इसी से उसका गला दबाया गया है। इसके अलावा बुधवार रात करीब नौ बजे के आसपास ही पीड़ित परिवार के मोबाइल फोन पर आखिरी कॉल आई थी। ये कॉल किसकी है इसका पता किया जा रहा है। ये बात भी संज्ञान में आई है कि बुधवार रात को मां बेटी ने चक्की भी नहीं चलाई थी। जबकि रोजाना रात को चक्की चलती थी। इसके अलावा पुलिस ने घटना स्थल पर मां बेटी के घर से मिले जग और गिलास से फिंगर प्रिंट उठाए हैं। पुलिस को पूरी उम्मीद है कि इन पर हत्यारोपियों के फिंगर प्रिंट हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed