फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शटर के नीचे से बिक रही थी शराब, जमकर हुआ हंगा

शटर के नीचे से बिक रही थी शराब, जमकर हुआ हंगा

Wed, 16 May 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
शटर के नीचे से बिक रही थी शराब, जमकर हुआ हंगा
शामली। धीमानपुरा फाटक पर शराब के ठेके पर झगड़ा हो गया। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के शराब की दुकानों की नीलामी करने के साथ ही शासन के आदेश पर जिले में शराब की बिक्री का समय दोपहर 12 बजे से रात्रि दस बजे तक निर्धारित किया था। मगर जिला शामली में शराब बिक्री के नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। न तो ओवररेटिंग बंद हुई और न ही समय के निर्धारण का पालन किया गया। सोमवार रात नगर के धीमानपुरा फाटक के पास स्थित शराब की दुकान पर रात करीब 10.30 बजे शराब की बिक्री की जा रही थी। सेल्समैन द्वारा शटर के नीचे ही शराब बेच रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद वहां हंगामा हुआ। मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और मामला शांत कराया। इसके अलावा ओवररेट और ओवरटाइम के चक्कर में शराब के अजंता चौक, विजय चौक पर भी कई बार झगड़ा हो चुका है। चार दिन पूर्व अजंता चौक पर मारपीट हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया था। पांच दिन पूर्व नगर के विजय चौक पर स्थित शराब के ठेके शराबियों ने ओवरटाइम शराब खरीद और शराब पीकर वहां हंगामा किया था। उधर, जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर ने बताया कि ओवररेट और ओवरटाइम शराब नहीं बिकने दी जाएगी, यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed